Haryana News: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें | 12 दिसंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana News: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें | 12 दिसंबर 2025

Haryana News:

1. डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी 4 मांगें
देर रात 2.5 घंटे चली बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी। डॉक्टर आज से काम पर लौटेंगे।

2. हरियाणा में गहरे कोहरे का अलर्ट जारी
न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज। सोनीपत में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग ने कोहरा बढ़ने की चेतावनी दी।

3. गुरुग्राम का शराब कारोबारी फिर चर्चा में
जूते की दुकानों पर अवैध विदेशी शराब बेचने वाला कारोबारी पकड़ा गया। उस पर 6 केस दर्ज हैं और NIA भी रेड कर चुकी है।

4. हरियाणवी पेपर फेंकने की स्टाइल पर मलाइका फिदा
IGT में एक प्रतिभागी के “रजनीकांत स्टाइल” से मलाइका ने कहा—“एकदम ग्लैमरस कर दिया।” वीडियो पर 16 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

5. दुष्यंत चौटाला के रिश्तेदारों की सिक्योरिटी वापस
DGP के नए लेटर में कहा गया—“शादी-मय्यत में शो-ऑफ करते, ब्लैकलिस्ट करें।” दिग्विजय चौटाला बोले—“विनाशकाले विपरीत बुद्धि।”

6. सिरसा हनीट्रैप केस की सरगना कंचन सुर्खियों में
पति ने बताया—“शादी से पहले साधारण थी, युवक से संपर्क के बाद ड्रिंक करने लगी और फिर गिरोह बना लिया।” पुलिस ने नेटवर्क की जांच तेज की।

7. बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को मिला कैप्टन अजय का समर्थन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और राव दान सिंह किनारा कर चुके हैं। रेवाड़ी में यह यात्रा 3 दिन चलेगी।

8. सोनीपत में मजदूर का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर मारपीट
ईंट भट्ठा मजदूर को पीटकर जबरन पैसे वसूले गए। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

9. न्यू चंडीगढ़ में टी-20 मुकाबले में भारत 51 रनों से हारा
स्थानीय सितारे शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा कमाल नहीं दिखा पाए। हार के बाद फैंस निराश होकर लौटे।

10. लड़की ने ट्रक ड्राइवर को किडनैप कर लूटा
चंडीगढ़ हाईवे पर युवती ने खुद के कपड़े फाड़े, फोटो खींची और रेप केस की धमकी देकर लूटपाट की। पुलिस जांच में जुटी।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को