,

UP: शादी में फ्री का खाना खाने पहुंचे छात्र, फिर अचानक होने लगी बमबारी और चलने लगी गोलियां, जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP News

शादी समारोह में घूसकर विद्यार्थियों का खाना खाना आम सी बात है। अपने घर से दूर कॉलेज की पढ़ाई करने वाले छात्र अकसर ऐसा करते हैं। कई बार पकड़े भी जाते हैं। जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया जाता है। हालांकि कई बार हंगामा भी हो जाता है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान कुछ छात्र बिना आमंत्रण के शादी समारोह में खाने के लिए पहुंच गए थे। जब आयोजकों ने उन्हें मना किया, तो गुस्साए छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया।

गुस्‍साए छात्रों ने किया ये कारनामा
बताया जा रहा है कि खाने के लिए मना करने के बाद गुस्‍साए छात्रों ने बम धमाके किए और गोलियां चलाईं, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र शादी के आयोजकों से बहस कर रहे हैं, और फिर बम और गोलियों की आवाजें सुनाई देती हैं।

पुलिस ने जांच की शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसीपी नॉर्थ जोन, नेहा त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुछ छात्र समारोह में पहुंचे थे और उनके बीच विवाद हुआ। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है, और जल्द ही उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लूटपाट का आरोप
कुछ लोगों का कहना है कि छात्रों ने समारोह में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और महिलाओं के गहने भी लूटकर ले गए। पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना शादी समारोह में बढ़ते हुए असामाजिक व्यवहार को दर्शाती है और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ