थाने में महिला के साथ ऐसा क्या हुआ? कि हरदोई एसपी नीरज कुमार को खुद मांगनी पड़ी माफी, जानें…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

हरदोई एसपी नीरज कुमार जादौन की एक वीडियो बाइट सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वे एक महिला से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। एसपी को महिला से माफी मांगते देख एक सवाल उठ रहा है कि, आखिर पुलिस थाने में ऐसा क्या हुआ था महिला के साथ कि, पुलिस को माफी मांगनी पड़ी।

यह पूरा मामला पुलिस की संवेदनहीनता से जुड़ा है। एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल एक युवती के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे थे। यहां एसपी दफ्तर में फरियाद लेकर पहुंची युवती और उसके परिजनों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा।

एसपी से मिलने के बाद लौटते समय युवती और उसके परिजन लौट रहे थे। दफ्तर से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी थी। हादसे में चोटिल युवती चल नहीं पा रही थी। इसके बाद परिजनों ने गेट पर खड़े पुलिस से वाले बाहर खड़ी गाड़ी को अंदर लाने देने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस वाले ने कहा कि, साहब की गाड़ी आने वाली है इसलिए उनकी गाड़ी अंदर नहीं आ सकती।

पुलिस वाले के जवाब के बाद युवती और उसके परिजनों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। घायल युवती के परिजन चादर में उसे लेकर थाने से बाहर खड़ी गाड़ी तक आए। यह मामला जब एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने गलती मानते हुए युवती और उसके परिजनों से माफ़ी मांगी और कहा कि, ऐसी गलती दोबारा कभी रिपीट नहीं की जाएगी।

युवती का पैर था फैक्चर :

जानकारी के अनुसार एसपी ऑफिस में पहुंची युवती का पैर फैक्चर था। उसका भाई और वो जब बाइक पर जा रहे थे तो उनका एक्सीडेंट हो गया था। युवती पुलिस के पास कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पहुंची थी। हरदोई एसपी ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि, आगे से हरदोई पुलिस और संवेंदनशील बनेगी।

आईपीएस नीरज कुमार जादौन की हो रही तारीफ :

नीरज कुमार जादौन 2015 बैच के आईपीएस हैं। इस समय वे हरदोई जिले के SP हैं। आईपीएस जादौन ने सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और जनता को भरोसा दिया कि आगे से ऐसा नहीं होगा। सामान्य रूप से ऐसे मामलों में अधिकारी पीड़ित पर FIR दर्ज करके जेल भेज देते हैं या ठेलकर किनारे करवा देते हैं। गलती हो जाए तो कभी मानते नहीं। ज्यादा बोला तो मुकदमा जेल उत्पीड़न अलग से लेकिन आईपीएस जादौन ने जो पहल की है, उसकी प्रशंसा होनी चाहिए। IPS जादौन ने खुद के सोशल मीडिया पर लिखा भी है “I am sorry”

Jabalpur’आंख मूंदकर आदेश जारी न करें’: हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा कलेक्टर पर ठोका ₹50,000 का जुर्माना

Jabalpur हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख

Dhurandhar 2 : 2 दिन में 330 करोड़ पार, वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई तय

Dhurandhar 2 : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का दबदबा धुरंधर 2

Chaiti Chhath 2026: 22 मार्च से शुरू होगा महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक पूरा अनुष्ठान

Chaiti Chhath 2026: सनातन परंपरा में हर पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं,

Horoscope: 22-03-26

Horoscope: 22 मार्च 2026 राशिफल: जानिए आज किस राशि का दिन रहेगा

MP NEWS : जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

MP NEWS : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती

Leopard skin seizure : कवर्धा वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: तेंदुआ खाल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कवर्धा वनमंडल ने वन्यजीव अपराध के