Reporter: Rajesh Sahu, Edit By: Mohit Jain
57 बच्चों के लिए सिर्फ एक शिक्षक, लंबे समय से चल रही थी मांग
डोंडीलोहारा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला भरदा में शिक्षकों की कमी को लेकर पालकों का गुस्सा आज सामने आ गया। लंबे समय से शिक्षकों की मांग पूरी नहीं होने पर आज पालकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया।

स्कूल में 57 बच्चों की पढ़ाई सिर्फ एक ही शिक्षक के भरोसे संचालित हो रही है। पालकों ने बताया कि वे कई बार शिक्षकों की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आज डोंडीलोहारा दौरे पर रहेंगे स्कूल शिक्षा मंत्री
आज ही राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री भी डोंडीलोहारा ब्लॉक के दौरे पर रहेंगे। ऐसे में पालकों की इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग पर दबाव बढ़ गया है।





