,

कोटद्वार, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धबली बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की

siddhbali-baba-dham-mahima-kotdwar-hanuman-siddh-sthal

by: vijay nandan

कोटद्वार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोटद्वार स्थित सिद्धबली बाबा धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में परिक्रमा की और बाबा सिद्धबली से प्रदेश तथा राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

योगी आदित्यनाथ ने सिद्धबली बाबा धाम को आध्यात्मिक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र बताया और कहा कि यहां आकर उन्हें विशेष शांति और प्रेरणा मिलती है।

सिद्धबली बाबा धाम की महिमा

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के कोटद्वार में स्थित सिद्धबली बाबा धाम भक्तों के लिए आस्था, चमत्कार और विश्वास का अद्भुत केंद्र है। मां भगवती के पराक्रमी सेवक के रूप में पूजित हनुमान जी के सिद्ध स्वरूप—बाबा सिद्धबली का यह धाम सदियों से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण करता आ रहा है। सिद्धबली बाबा धाम में देशभर से लाखों भक्त हर वर्ष दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि यहाँ आकर सच्चे मन से की गई प्रार्थना तुरंत फल देती है और बाबा अपने भक्तों के सभी संकट दूर कर देते हैं। यह स्थान सिद्ध पुरुषों की तपस्या से पावन हुआ है। कहा जाता है कि यहाँ साधकों और ऋषियों ने वर्षों तक ध्यान–साधना की, जिसके कारण यह स्थान शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा हुआ है। भक्त कहते हैं जो सच्चे मन से बाबा को पुकारता है, बाबा उसकी सुनते ज़रूर हैं।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…