Report: Girraj
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ देर रात भिण्ड पहुंचे। वे अपने पूर्व अंगरक्षक जयद्रथ सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने भिण्ड आए। शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय जयद्रथ सिंह के निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
परिवार से मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह भावुक हो उठे और कहा कि वे पूरे जीवन इस परिवार के साथ खड़े रहेंगे।उन्होंने बताया कि पिछले 30 वर्षों से जयद्रथ सिंह उनके बेहद विश्वसनीय और परिवार जैसे सहयोगी रहे।जयद्रथ सिंह का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हुआ था।शिवराज सिंह चौहान ने स्मरण करते हुए कहा कि जब वे पहली बार सांसद बने थे, तभी से जयद्रथ सिंह उनकी सुरक्षा टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे। उन्होंने पुनः आश्वस्त किया कि वे आगे भी इस परिवार के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े रहेंगे।





