क्रिकेट खिलाड़ी दुर्गा का जगह-जगह हुआ स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Ankit

भैंसदेही: T20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को विश्व विजेता बनने में मुख्य भूमिका अदा करने वाली भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रॉक्सी की क्रिकेटर बिटिया सुश्री दुर्गा येवले का भैंसदेही में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया। विदित हो की श्रीलंका मैं आयोजित वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था जिसमें हमारे क्षेत्र की दुर्गा यादव का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली बिटिया दुर्गा का नगर में प्रथम आगमन के दौरान खेल प्रेमियों ने शीतला माता चौक पर पुष्पगुच्छ की शुभकामनाएं दी ।इसके उपरांत दुर्गा येवले का बस स्टैंड, देशमुख पेट्रोल पंप, चिचोलीढाना सहित ग्रह ग्राम में भव्य स्वागत हुआ