,

ग्वालियर: महिला चोर गिरफ्तार, नकदी और गहने बरामद — बच्चों का सहारा लेकर करती थी चोरी, CCTV फुटेज से खुला राज

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: पुलिस ने हजीरा थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह घटना 29 नवंबर की दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई थी। पीड़िता नीतू कुशवाह (30), जो मूल रूप से इटावा (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं और वर्तमान में भिंड के लहार चुंगी पर रहती हैं, अपने तीन बच्चों के साथ टमटम से मायके जा रही थीं। इसी सफर के दौरान उनके पर्स से नकदी और जेवर चोरी हो गए।

बच्चों को रुलाकर भटकाती थी ध्यान

जांच में यह सामने आया कि आरोपी महिला बच्चों का उपयोग ध्यान भटकाने के लिए करती थी। वह बच्चों को जानबूझकर धक्का देकर या चुटकी काटकर रुला देती, जिससे अन्य यात्री उसकी हरकतों से अनजान रहते। इसी मौके का फायदा उठाकर वह पर्स में रखे कीमती सामान निकाल लेती और बीच रास्ते में उतर जाती।

आरोपी महिला की पहचान

गिरफ्तार महिला का नाम रजनी सिसौदिया, पति अभय सिंह सिसौदिया, निवासी मुरार है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मूल रूप से फरीदाबाद की रहने वाली है और लंबे समय से ग्वालियर में रह रही है। पुलिस ने रजनी के पास से चोरी के गहनों का कुछ हिस्सा भी बरामद किया है।

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर अकेली महिलाओं को बनाती थी निशाना

पुलिस के अनुसार रजनी अक्सर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर उस समय सक्रिय होती थी जब बड़ी पर्स लेकर अकेली महिलाएँ सफर कर रही होती थीं। वह अपने बच्चे के साथ उन्हीं वाहनों में सवार हो जाती और अवसर मिलने पर चोरी को अंजाम देती थी। रजनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने इसी तरीके से और भी वारदातें की हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगे की पूछताछ में और मामलों का खुलासा संभव है।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के