रिपोर्ट– वैभव चौधरी
धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी में नए नेतृत्व की शुरुआत हो गई है। बुधवार को तारिणी चंद्राकर ने जिले के नए कांग्रेस जिला अध्यक्ष के रूप में शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। शहर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में जिलेभर से कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच पर जोश, उत्साह और पार्टी को मजबूत करने के संकल्प से वातावरण गूंज उठा।

मीडिया से बातचीत करते हुए तारिणी चंद्राकर ने कहा “हम सबको मिलकर काम करना होगा। गुटबाजी खत्म होगी तभी धमतरी जिले में कांग्रेस का वर्चस्व और मजबूत होगा… मुझे आशा है कि सभी साथी सहयोग करेंगे, ताकि हम कांग्रेस को फिर से मजबूती प्रदान कर सकें।”




