,

गोरखपुर में चार दिन कबड्डी का कुंभ, चार दिसंबर को खिलाड़ी होंगे सम्मानित

Kumbh of Kabaddi for four days in Gorakhpur, players will be honored on December 4

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में गोरखपुर में चार दिन तक कबड्डी का कुंभ लगेगा। पहली से चार दिसंबर तक चलने वाले कुंभ में में देश की नामचीन 12 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये, उपविजेता को एक लाख रुपये पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा दो टीमों को 50-50 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

पहली से चार दिसंबर तक होगा आयोजन
उत्तर प्रदेश खेल विभाग के तत्वावधान में गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम में पहली से चार दिसंबर तक ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का छठवां संस्करण होगा। प्रतियोगिता 2018 से अनवरत चल रही है। छठवें संस्करण का शुभारंभ पहली दिसंबर को प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव करेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

देश की नामी 12 टीमें लेंगी हिस्सा
खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश की 12 प्रतिष्ठित टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। खेल विभाग द्वारा विजेता टीम को दो लाख रुपये व उपविजेता को एक लाख रुपये पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। तृतीय स्थान पर रहने वाली दो टीमों को 50-50 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, वेस्टन कमांड आर्मी दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत पेट्रोलियम मुंबई, एसएसबी नई दिल्ली, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, आर्मी रेड नई दिल्ली, आर्मी ग्रीन नई दिल्ली की टीमें हिस्सा लेंगी। वर्ष 2023-24 में मेजबान यूपी की टीम विजेता रही। उप विजेता- जे डी एकेडमी नई दिल्ली तथा तृतीय स्थान- रेड आर्मी नई दिल्ली व हरियाणा की टीम थी।

2024 में होगा आयोजन का छठवां संस्करण
खेल विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज प्रथम अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एक से चार दिसंबर 2018 तथा द्वितीय आयोजन एक से चार दिसंबर 2019 तक हुआ था। तीसरा संस्करण 2021, चौथा संस्करण 2022, पांचवां संस्करण 2023 में हुआ था। पहली से चार दिसंबर 2024 तक आयोजन का यह छठवां संस्करण होगा।

बेंगलुरू पावर कट 18 फरवरी 2025: BESCOM ने 42 क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…