,

समुद्र तट से आज टकराएगा चक्रवात फेंगल, भारी बारिश का अलर्ट…तबाही की दस्तक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Cyclone Fengal will hit the coast today, alert of heavy rain...knock of devastation

चक्रवात फेंगल आज पुडुचेरी में दस्तक देने जा रहा है। चक्रवात फेंगल के निकट आने से तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में समुद्र में उथल-पुथल और तेज़ हवाएं चल रही हैं। तेज़ बारिश के साथ हवा चलने की वजह से हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। चेन्नई एयरपोर्ट को शाम 5 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के कारण चेन्नई में 9 सबवे बंद कर दिए गए है। कई इलाकों में ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जा चुका है।

इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने आज के लिए चार जिलों यानी चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार दोपहर को चक्रवात में तब्दील हो गया था। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई। चक्रवात फेंगल जिसे कुछ स्थानों पर फेनजल के नाम से भी जाना जाता है, के आज दोपहर को पुड्डुचेरी के निकट टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

इंडिगो ने रोका ऑपरेशन

चेन्नई में खराब मौसम की स्थिति के कारण उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। साथ ही कुछ उड़ानें रद्द करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों से फ्लाइट के स्टेटस देखने के लिए अपनी वेबसाइट से जानकारी की बात कही है। कंपनी ने कहा कि फ्लाइट कैंसल होने की स्थिति में कंपनी के वेबसाइट पर जाकर रिफंड का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा अपनी सुविधानुसार वैकल्पिक उड़ान बुक कर सकते हैं।

Chennai में 12 फरवरी 2025 को निर्धारित पावर कट: पूरी जानकारी प्राप्त करें

बेंगलुरू पावर कट 18 फरवरी 2025: BESCOM ने 42 क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति