,

ग्वालियर में नाबालिग की नृशंस हत्या: शौच के लिए गया 17 वर्षीय युवक खून से लथपथ मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Arvind Chouhan

ग्वालियर: एक नाबालिग की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई है। नाबालिग जब शौच के लिए गया था, तभी अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम करके मामले की बारीकी से विवेचना शुरू कर दी है।
झांसी रोड थाना पुलिस को रविवार दोपहर सूचना मिली कि जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में एक 17 वर्षीय नाबालिग का शव लहूलुहान हालत में लाया गया है। इसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि नितिन पुत्र संतोष जाटव निवासी गड्ढे वाला मोहल्ला कैंसर पहाड़िया सुबह जब शौच के लिए गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचा तो उन्हें चिंता होने लगी थी। इसके बाद जब नितिन को ढूंढने उसका छोटा भाई गया था, तो नितिन खून से लथपथ हालत में घर के समीप गंजी इलाके में मिला था। इसके बाद परिजन नितिन को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां नब्ज टटोलते ही डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नितिन के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। नितिन पेशे से मजदूर था और परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। मृतक नितिन के मामा नवीन जाटव निवासी चंदन नगर के अनुसार उसके बहनोई संतोष के तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा था। संतोष पेशे से ड्राइवर है, लेकिन शराब पीने का आदी है। इसलिए नितिन और उसके बड़े भाई टिल्लू पर घर चलाने की जिम्मेदारी थी। दोपहर में बहनोई संतोष का नवीन के पास कॉल आया था कि नितिन शौच करने गया था, इसके बाद लहूलुहान हालत में मिला है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवीन ने बताया है कि नितिन के सिर, हाथ और शरीर में कई जगह गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। संभवतः कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। नितिन का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। लिहाजा उन्हें किसी पर संदेह भी नहीं है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव का कहना है कि नितिन जाटव नामक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का घायलावस्था में गंजी इलाके में पुराने तांगा स्टैंड के पास परिजन को मिला था। अस्पताल में नाबालिग की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया घटना स्थल का मुआयना करने के बाद प्रतीत होता है कि अज्ञात द्वारा नितिन की हत्या की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और हत्यारा भी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मर्ग कायम करके मामले की बारीकी से विवेचना शुरू कर दी है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार