आंद्रे रसेल ने IPL से संन्यास लिया, लेकिन रहेंगे KKR के साथ; निभाएंगे पावर कोच की नई जिम्मेदारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आंद्रे रसेल ने IPL से संन्यास लिया, लेकिन रहेंगे KKR के साथ; निभाएंगे पावर कोच की नई जिम्मेदारी

IPL के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने बड़ा फैसला लेते हुए इंडियन प्रीमियर लीग से अपना संन्यास घोषित कर दिया है। IPL 2026 ऑक्शन से पहले रसेल ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी, जिसके साथ उनका KKR के लिए खेलना भी समाप्त हो गया। हालांकि रसेल KKR से पूरी तरह अलग नहीं होंगे, बल्कि अब टीम में नए रूप में नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर किया ऐलान

रसेल ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने लिखा:
“आंद्रे रसेल IPL से संन्यास ले रहे हैं… लेकिन स्वैग से नहीं। IPL में मेरा सफर शानदार रहा। 12 सीजन की यादें और KKR परिवार से मिला अपार प्यार हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं आगे भी दुनिया की बाकी लीगों में खेलता रहूँगा। सबसे खास बात, मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं… आप मुझे IPL 2026 में KKR के सपोर्ट स्टाफ में ‘पावर कोच’ के रूप में देखेंगे। नया चैप्टर, वही ऊर्जा, हमेशा नाइट!”

KKR के साथ 10 साल से ज्यादा का सफर

रसेल ने IPL करियर की शुरुआत 2012 में दिल्ली कैपिटल्स से की थी। दो साल बाद वे 2014 में KKR से जुड़े और उसके बाद टीम का अहम हिस्सा बनकर उभरे। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से उन्होंने कई मैचों का पासा पलटा।

IPL में दमदार आंकड़े

आंद्रे रसेल ने IPL में कुल 140 मैच खेले।

  • 115 पारियों में 28.20 की औसत और 174.17 की स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए।
  • गेंदबाजी में 121 पारियों में 123 विकेट अपने नाम किए।
    पिछले सीजन IPL 2025 में उन्होंने 10 पारियों में 167 रन और 9 पारियों में 8 विकेट हासिल किए।

KKR में ‘पावर कोच’ का नया रोल

संन्यास के बाद भी रसेल KKR परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। IPL 2026 में वे टीम के पावर कोच के रूप में जुड़ेंगे। बतौर कोच उनकी भूमिका टीम की पावर-हिटिंग और डेथ बॉलिंग को मजबूत बनाने पर केंद्रित रहेगी।

आंद्रे रसेल के इस नए अध्याय से KKR के फैंस में फिर उत्साह लौट आया है। उनकी ऊर्जा, जुनून और अनुभव अब टीम के युवा खिलाड़ियों के काम आएंगे।

Madhupur में ईद की रौनक: मस्जिदों में गूंजी अमन-चैन की दुआ, भाईचारे के साथ मनाया गया जश्न

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur झारखंड के मधुपुर शहर और इसके ग्रामीण

Maheshwar निमाड़ में गणगौर की गूंज: बाड़ी पूजन के साथ मां रणुबाई का मायके में आगमन

रिपोर्ट: राजेश पंवार Maheshwar मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में लोक संस्कृति

Ambikapur में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अम्बिकापुर में साइबर ठगी के मामले में

Border 2 ने Netflix पर किया कब्जा, OTT रिलीज़ होते ही बनी ट्रेंडिंग नंबर 1

Border 2: 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘बॉर्डर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. read also: Gangaur 2026: आज

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें. read also: Gangaur

Horoscope: 21-03-2026

Horoscope: 21 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,

Gwalior News : वेडिंग डेकोरेशन को लेकर विवाद, 5 लाख लेने के बाद 8 लाख की मांग का आरोप

Gwalior News : ग्वालियर में वेडिंग डेकोरेशन के काम को लेकर धोखाधड़ी

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंडियन हैबिटैट सेंटर का किया अवलोकन

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में इंडियन

RAIPUR NEWS : अभनपुर मॉब लिंचिंग मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अभनपुर इलाके में 13 मार्च 2025