अयोध्या: शादी के तीसरे दिन 9-2-11 हो गई दुल्हन, हाथ मलता रह गया पति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अयोध्या: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के महज़ तीन दिन बाद दुल्हन ससुराल से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर गायब हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह दुल्हन अपने कमरे में नहीं मिली। परिवार ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

25 नवंबर को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सुजागंज चौकी अंतर्गत हयात नगर निवासी मोहित शर्मा की शादी 25 नवंबर को मिल्कीपुर तहसील के खंडासा थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। विवाह के बाद घर में खुशी का माहौल था, लेकिन यह माहौल तीसरे ही दिन टूट गया।

रात में सब सोते रहे, दुल्हन चुपचाप निकल गई
परिजनों ने बताया कि रात में सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान दुल्हन घर में रखे कीमती जेवर, नगदी और कुछ महत्त्वपूर्ण सामान लेकर बिना किसी को बताए निकल गई। सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो दुल्हन गायब मिली। हड़बड़ाकर परिजनों ने आसपास तलाश की, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

सीसीटीवी में कैद हुई दुल्हन की तस्वीर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए, जिनमें दुल्हन को रात में बाहर जाते हुए देखा गया। इसके आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। दूल्हे के परिवार की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

परिवार सदमे में, पुलिस कर रही जांच
अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है और मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही दुल्हन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र