8.2% GDP पर IMF का C-ग्रेड: केवल राजनीतिक विवाद नहीं, बल्कि एक तकनीकी चेतावनी या बाहरी दबाव की साजिश ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
imf-c-grade-technical-warning-or-political-pressure-on-india-growth

IMF, विश्व बैंक, क्रेडिट रेटिंग एजेंसियाँ, जियो-पॉलिटिकल टूल की तरह इस्तेमाल होते हैं ?

by: vijay nandan

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की आर्थिक रिपोर्टिंग और डाटा गुणवत्ता को लेकर जो C-ग्रेड दिया है, उसने पूरे आर्थिक और राजनीतिक गलियारे को हिला दिया है। यह ग्रेड ऐसे समय आया जब भारत ने वित्त वर्ष में 8.2% की मजबूत GDP ग्रोथ दर्ज की, जो G20 देशों में सबसे तेज़ वृद्धि दर है। सवाल यह है कि इतनी मजबूत अर्थव्यवस्था के बावजूद IMF ने C-ग्रेड क्यों दिया और देता आ रहा है? क्या यह एक तकनीकी चेतावनी है, या फिर अन्य देशों के दबाव में भारत की विकास कहानी को कमजोर आंकने का प्रयास?

IMF के C-ग्रेड का अर्थ क्या है?

IMF हर देश के लिए सिर्फ GDP ही नहीं, बल्कि कई डेटा-स्रोतों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता को भी रैंक करता है। C-ग्रेड का मतलब है कि, डेटा उपलब्ध है, लेकिन उसकी विश्वसनीयता व अंतरराष्ट्रीय मानकों से मिलान में समस्याएं हैं। IMF मुख्यत, तीन चीज़ें देखता है। डाटा संग्रह, कैसे इकट्ठा किया जाता है, सांख्यिकीय पद्धति, वैश्विक मानकों के अनुरूप, डाटा पारदर्शिता, संशोधन/प्रकाशन स्पष्ट या नहीं।

भारत के कुछ क्षेत्रों जैसे श्रम-बाज़ार, रोजगार, MSME अनौपचारिक क्षेत्र, आय वितरण में डेटा की सटीकता पर IMF ने सवाल खड़े किए। यहां से राजनीति शुरू होती है।

भारत की ग्रोथ: जमीनी वास्तविकता बनाम IMF का मूल्यांकन

*भारत ने हाल के वर्षों में: 8.2% की GDP ग्रोथ (पोस्ट-पैंडेमिक recovery का रिकॉर्ड)
*PMSVANidhi, GST, डिजिटल भुगतान, UPI अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने के बड़े कदम
*मैन्युफैक्चरिंग, रक्षा प्रोडक्शन, स्टार्टअप इकोसिस्टम—उद्योगों की तेज़ी से वृद्धि
*ये आंकड़े वैश्विक संस्थाओं के लिए असहज हो सकते हैं क्योंकि भारत डॉलर आधारित अर्थव्यवस्था पर निर्भरता कम कर रहा है।

  • BRICS+ विस्तार, रुपी ट्रेड, मिडिल-ईस्ट-एशिया आर्थिक गलियारे, पश्चिमी आर्थिक सिस्टम के विकल्प
  • इन कारणों से पश्चिमी संस्थाओं को भारत की “बहुत तेज़ सफलता” असंतुलनकारी लग सकती है।

राजनीतिक दबाव का कोण: क्या भारत को लेबल किया जा रहा है?

*IMF, विश्व बैंक, क्रेडिट रेटिंग एजेंसियाँ, ये केवल आर्थिक ही नहीं, जियो-पॉलिटिकल टूल भी हैं।
तीन बिंदु इस तर्क को मजबूत बनाते हैं।
*डॉलर वेस्टेड सिस्टम का संरक्षण: भारत जब वैकल्पिक व्यापार सिस्टम बनाता है, IMF जैसी संस्थाएँ डेटा क्वालिटी, फिस्कल रिस्क का हवाला देकर दबाव बढ़ाती हैं। डेटा भरोसेमंद नहीं” कहकर किसी देश की निवेश आकर्षण क्षमता घटाई जाती है।
*भारत की आत्मनिर्भर नीति: Make in India, Semiconductor push, AI & digital infra, ये पश्चिमी आपूर्ति श्रृंखलाओं पर निर्भरता कम करते हैं।
*IMF को चिंता है कि भारत की अर्थव्यवस्था पारंपरिक IMF मॉडल से बाहर निकल रही है।
*भारत वैश्विक नेतृत्व लेने की स्थिति में ना आ पाए।
*ऐसे में विकास पर अविश्वास का नैरेटिव विपक्षी देशों के फायदे में जाता है।

तकनीकी न कि केवल राजनीतिक चुनौती

  • यह भी सच है कि भारत को डेटा स्ट्रक्चर सुधारने की जरूरत है
  • रोजगार व बेरोजगारी डेटा
  • अनौपचारिक ग्रामीण श्रम
  • कृषि उत्पादकता और आय
  • MSME का वास्तविक योगदान
  • आय असमानता (Top 1% बनाम Bottom 50%)

भारत में तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे UPI, ONDC, GST आंकड़ों के पुराने संग्रह मॉडल को अप्रासंगिक बना देती है। IMF इन्हीं “पुराने मापदंडों” से भारत को ग्रेड करता है, यही तकनीकी टकराव का मूल है।

IMF का C-ग्रेड—न चेतावनी से भागना, न नैरेटिव में फंसना
*IMF का निर्णय पूरी तरह राजनीतिक नहीं,
*लेकिन पूरी तरह तकनीकी भी नहीं।

यह हाइब्रिड दबाव है, जहां डेटा संरचना की कमियों का उपयोग भारत की विकास कहानी को चुनौती देने के लिए किया जा रहा है। भारत को डेटा पारदर्शिता और कवरेज बढ़ाना होगा, ताकि भविष्य में ऐसे ग्रेड को वैश्विक राजनीतिक हथियार न बनाया जा सके।
(इस लेख के विचार लेखक के निजी विचार हैं..)

ये भी पढ़िए: भारत में कैश ट्रांजेक्शन लिमिट तय, डिजिटल चौकसी भी तगड़ी फिर कैसे हुआ ड्राइवर के बैंक खाते में  ₹331 करोड़ का ट्रांजेक्शन, जानिए पूरी मॉडस ऑपरेंडी

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप