,

ब्राह्मण समाज में आक्रोश, बड़वानी में आईएएस संतोष वर्मा का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी कर की टिप्पणी की कड़ी निंदा

Report: Dilawar Khan

बड़वानी: आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण को लेकर ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज ने आक्रोश रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीराम चौक पहुंची, जहां आईएएस संतोष वर्मा का पुतला फूंका गया। सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनकी टिप्पणी की कड़ी निंदा की। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप संतोष वर्मा पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि आईएएस संतोष वर्मा की टिप्पणी निंदनीय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…