पांच बड़े निवेशकों को आवंटन पत्र सौंपेंगे सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi will hand over allotment letters to five big investors

माहौल बदलने का असर क्या होता है, इसकी एक नजीर गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में देखने को मिलती है। योगी सरकार की कानून व्यवस्था और इन्वेस्टर्स फ्रेंडली नीतियां ऐसी भायी हैं कि जिस गीडा क्षेत्र में निवेश करने से निवेशक कतराते थे, वहां उद्योगों की कतार खड़ी होने लगी है। बीते पांच सालों में गीडा द्वारा 297 एकड़ क्षेत्रफल में 333 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन इसका प्रमाण है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गीडा के स्थापना दिवस पर 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी के 67 एकड़ के कुल 85 नए भूखंडों का आवंटन होने जा रहा है। इनमें से पांच बड़े निवेशकों को भूमि आवंटन का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री अपने हाथों से सौंपेंगे।

लंबे दौर तक पहचान को जूझता रहा गीडा क्षेत्र आज प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर चमक गया है। इस चमक में बीत पांच-सात सालों का सफर बेहद सुहाना है। गीडा की स्थापना तो 35 साल पहले हुई थी लेकिन औद्योगिक प्रगति का माहौल बनना शुरू हुआ 2017 से जब योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बने। 2017 के पहले तक लचर कानून व्यवस्था, सुविधाओं के घोर अभाव और सरकारों के उदासीन रवैये से गीडा में निवेश, दूर की कौड़ी लगती थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों और उनकी पूंजी की सुरक्षा की गारंटी देने का अनवरत ऐलान किया, इंडस्ट्री फ्रेंडली नीतियां बनाईं तो गीडा भी निवेश के लिए लिए बेहतरीन गंतव्य बन गया है। पहले जहां सालों कोई मुख्यमंत्री गीडा झांकने तक नहीं आता था, वहीं सीएम योगी हर साल कई बार गीडा आकर उद्यमियों को प्रोत्साहित कर चुके हैं।

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुज मलिक बताती हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गीडा तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है। विभिन्न सेक्टरों में विगत पांच सालों से 297 एकड़ क्षेत्रफल में 333 भूखंड आवंटित किए गए हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 67 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। इसके सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष में आवंटित 85 भूखंडों का आवंटन प्रमाण पत्र गीडा के स्थापना दिवस समारोह में 30 नवंबर को वितरित किया जाएगा। इससे 1068 करोड़ रुपये का निवेश आने और करीब 4658 लोगों के लिए रोजगार सृजन की संभावना है।

इस साल के पांच बड़े आवंटी और उनके द्वारा किया जाने वाला निवेश
निवेशक प्रस्तावित निवेश-
एपीएल अपोलो ट्यूब्स 320 करोड़ रुपये
ग्रीनटेक भारत 220 करोड़ रुपये
वेराधार ओक एंड स्पिरिट्स 80 करोड़ रुपये
एसेन कूलर्स 62 करोड़ रुपये
वीआरएस फूड्स 52 करोड़ रुपये

बीते कुछ सालों में सीएम के हाथों प्रमुख उद्योगों के लोकार्पण/शिलान्यास
-550 करोड़ रुपये के निवेश वाले अंकुर उद्योग के सरिया प्लांट का लोकार्पण
-1100 करोड़ रुपये के निवेश वाली पेप्सिको जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी यूनिट का लोकार्पण
-118 करोड़ रुपये के निवेश वाली ज्ञान डेयरी की यूनिट का लोकार्पण
-जल जीवन मिशन में सप्लाई देने वाली तत्वा प्लास्टिक की 110 करोड़ रुपये निवेश वाली पाइप फैक्ट्री का लोकार्पण
-1200 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली केयान डिस्टलरी के एथेनॉल व डिस्टलरी प्लांट का शिलान्यास

Hookah Crackdown : दुर्ग में हुक्का और ई-सिगरेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Hookah Crackdown : मालवीय नगर में छापेमारी, लाखों का प्रतिबंधित सामान जब्त

Pilibhit : महिलाओं के हक के लिए भाजपा का “जन आक्रोश सम्मेलन”; नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष को घेरा

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में

Rudraprayag:भीरी-ककोला मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की मौत

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के Rudraprayag जिले से एक दुखद

Gariaband: आंगन में बैठी 3 साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला, गंभीर घायल

Report by: Nemichand Gariaband: छत्तीसगढ़ के Gariaband जिले के कोटरीछापर गांव में

Haryanvi actress दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन, आखिरी पोस्ट हुआ वायरल

Haryanvi actress: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है।

Nigeria में इस्लामिक आतंकी हमला, 11 लोगों की हत्या; कई घर जलाए

Nigeria: नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक भीषण आतंकी हमला सामने आया

Ceasefire पर ईरान का बड़ा बयान, कहा- शर्तों के बिना संभव नहीं पूर्ण युद्धविराम

Ceasefire: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ

Tamil Nadu Assembly Election: 234 सीटों पर मतदान आज, DMK-AIADMK गठबंधन आमने-सामने

Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा के गठन के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. इलाज के बहाने महिला

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम हाउस के पास

Horoscope: दुर्लभ योगों का असर, जानें किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope: 23 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Tohana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

Tohana Murder Case: हरियाणा के टोहाना क्षेत्र से सामने आए Tohana Murder