,

धनबाद में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को नई दिशा, 27 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन — 100 दिन की विशेष पहल शुरू

BY: Yoganand Shrivastva

धनबाद : बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट (JGVT) धनबाद द्वारा बुधवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन की विशेष गतिविधियों की शुरुआत भी हो गई।

झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट पिछले तीन वर्षों से बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण कार्यक्रम के सहयोगी के रूप में धनबाद जिले में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। संस्था का लक्ष्य है कि जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को पूरी तरह समाप्त किया जाए और बच्चों को सुरक्षित व सशक्त भविष्य प्रदान किया जाए। इसी उद्देश्य से संस्था लगातार जागरूकता कार्यक्रम, सामुदायिक संवाद, विद्यालय आधारित गतिविधियाँ और विभिन्न सामाजिक हस्तक्षेप करती रही है।

देशभर में चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए केंद्र स्तर पर 100 दिनों की विशेष पहल शुरू की गई है। इसी कड़ी में धनबाद जिले में भी अलग-अलग क्षेत्रों, पंचायतों और संस्थानों के माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका मकसद समुदाय को जागरूक करना, बाल विवाह की रोकथाम, और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…