,

व्हाइट हाउस के पास गोलियों की तड़तड़ाहट, दो नेशनल गॉर्ड गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
व्हाइट हाउस के पास गोलियों की तड़तड़ाहट, दो नेशनल गॉर्ड गंभीर रूप से घायल

हाई सिक्योरिटी ज़ोन में गोलीबारी से मचा हड़कंप
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार को व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को दहला दिया। यह फायरिंग डाउनटाउन के हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में हुई। हमले में दो नेशनल गॉर्ड्स समेत कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल इलाके को चारों ओर से घेर लिया और लोगों को आस-पास न जाने की सलाह दी।

घटना की वजह साफ नहीं, जांच जारी
फायरिंग क्यों हुई, इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। नेशनल गार्ड की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए एंटी-क्राइम अभियान के तहत कई राज्यों के नेशनल गार्ड पिछले महीनों से वॉशिंगटन डीसी में तैनात थे। सुरक्षा एजेंसियां हमलावर की तलाश में जुटी हैं और आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा बयान-हमलावर को चुकानी होगी भारी कीमत
घटना के कुछ समय बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा
“जिस जानवर ने दो नेशनल गार्ड्समैन को गोली मारी, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।”

ट्रंप ने आगे लिखा
“ईश्वर हमारे महान नेशनल गॉर्ड, सेना और कानून-व्यवस्था बलों की रक्षा करें। ये सच में महान लोग हैं। मैं और पूरा राष्ट्रपति कार्यालय आपके साथ है।”

सुरक्षा बढ़ाई गई, इलाके में तनाव बरकरार
घटना के बाद व्हाइट हाउस और उसके आसपास सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है। पुलिस, फेडरल एजेंसियां और स्पेशल सिक्योरिटी टीमें इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस जल्द हमलावर की पहचान उजागर कर सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का