ग्वालियर: संविधान दिवस के मौके पर सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रदर्शित होगी भारत के संविधान की हस्तलिखित मूल प्रति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर: संविधान दिवस के मौके पर सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रदर्शित होगी भारत के संविधान की हस्तलिखित मूल प्रति

ग्वालियर में संविधान दिवस के अवसर पर महाराज बाड़े स्थित केंद्रीय पुस्तकालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) में भारत के संविधान की हस्तलिखित मूल प्रति आम जनता के लिए प्रदर्शित की जाएगी। यह वही मूल प्रति है, जो 26 नवंबर 1949 को तैयार की गई 16 प्रतियों में से एक है और जिस पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू सहित संविधान सभा के सदस्यों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

इस ऐतिहासिक दस्तावेज को देखने के लिए ग्वालियर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी सैकड़ों लोग लाइब्रेरी पहुंचते हैं। इसके अलावा संविधान की डिजिटल प्रति को 65 इंच की स्क्रीन पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस विरासत को देख सकें। गौरतलब है कि यह मूल प्रति साल में सिर्फ दो बार ही लाइब्रेरी से बाहर निकाली जाती है और विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रदर्शित की जाती है।

सिंधिया राजवंश को थी यह अमूल्य प्रति
ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने मूल प्रति सिंधिया राजवंश को सौंपी थी। बाद में इसे सुरक्षित रखने के लिए केंद्रीय पुस्तकालय में संरक्षित किया गया, जहां यह विशेष तापमान और सुरक्षा व्यवस्था के तहत रखी जाती है।

शहरभर में संविधान दिवस कार्यक्रम
संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सामूहिक वाचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन होगा। जिला न्यायालय परिसर में भी संविधान दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर प्रस्तावना का वाचन आयोजित किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: नैनो-बनाना प्रो से बन रहे फर्जी आधार-पैन कार्ड: गूगल की सेफ्टी पर उठे सवाल

इस समारोह में नागरिकों, विद्यार्थियों, वकीलों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, लोगों में संविधान के प्रति जागरूकता और समझ को बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. रेलवे ने बिलासपुर जोन में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. भोपाल के मानस भवन क्षेत्र

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 2 मई 2026, शनिवार से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की