,

ग्वालियर: ज्वेलरी शॉप में फायरिंग, 10 मिनट में चलीं 25 गोलियां, बाजार बंद

ग्वालियर ज्वेलरी शॉप फायरिंग: 10 मिनट में चलीं 25 गोलियां, बाजार बंद

ग्वालियर के उपनगर मुरार के सदर बाजार में सोमवार दोपहर चार से पांच नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी महावीर जैन की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों ने लगभग 10 मिनट में 20–25 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में करीब 15 गोलियां चलने की पुष्टि हुई। इनमें से चार गोलियां दुकान के अंदर लगीं और तीन से चार गोलियां आसपास की दुकानों में लगीं। आगरा के कैटरर गुड्डू जैन को भी गोली लगी।

काउंटर के नीचे छिपकर बचा बेटा और गार्ड ने किया जवाबी फायर

फायरिंग के दौरान महावीर जैन का बेटा आकाश जैन काउंटर के नीचे छिपकर सुरक्षित रहा। बदमाश पास की दुकानों में भी घुसकर गोलियां चलाते रहे और बारादरी चौराहा की तरफ भाग गए। कारोबारी के गार्ड केदार शर्मा ने लाइसेंसी राइफल से 2-3 राउंड जवाबी फायर किए, जिससे बदमाश मौके से भाग निकले।

पुलिस ने शहर में नाकाबंदी और बदमाशों की तलाश शुरू की

सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करने वाले 5–6 बदमाश दिखे, जो दो बाइक पर आए थे। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी और जंगल में भागे बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह हुए शॉर्ट एनकाउंटर से जुड़ी है, जिसमें पुलिस ने कपिल यादव को पकड़ा था। इसके बाद कपिल के पिता राजेश, भाई अरविंद और रिश्तेदारों ने व्यापारी महावीर जैन पर आरोप लगाया था।

फायरिंग के बाद पूरे बाजार में दहशत फैल गई और व्यापारी विरोध में दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए। एसएसपी धर्मवीर सिंह और एएसपी अनु बेनीवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश दुकान के अंदर गोली चलाते दिखाई दे रहे हैं और एक व्यक्ति कुर्सी लगाकर खुद को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है।

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…