,

रायपुर: भारत–साउथ अफ्रीका मैच की टिकट बिक्री में बंपर भीड़, स्टूडेंट्स को 800 ₹ में मिली 1500 ₹ वाली टिकट

रायपुर: भारत–साउथ अफ्रीका मैच की टिकट बिक्री में बंपर भीड़, स्टूडेंट्स को 800 ₹ में मिली 1500 ₹ वाली टिकट

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री के दौरान इंडोर स्टेडियम के बाहर बड़ी भीड़ जुट गई। स्टूडेंट्स के लिए 1500 रुपये वाली टिकट केवल 800 रुपये में मिलने के कारण युवाओं में उत्साह चरम पर था। सुबह 4 बजे से ही स्टेडियम के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।

भीड़ पर काबू पाने के प्रयास
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। कतार तोड़ने की कोशिश के दौरान धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बनी। हालांकि, कुछ ही समय में पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया और माहौल सामान्य हुआ।

स्टेडियम की तैयारियां और सुरक्षा
3 दिसंबर के मैच के लिए स्टेडियम में सुरक्षा, पार्किंग और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के सभी मानक लागू किए गए हैं और दर्शकों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

यह खबर भी पढ़ें: काँकेर के पलेवा धान उपार्जन केंद्र में 10 दिन से नहीं हो रही खरीदी, किसानों में बढ़ी परेशानी

छात्रों में उत्साह और इंतजार
काफी छात्रों ने घंटों इंतजार करने के बाद अपने हाथ टिकट लगी। स्टेडियम के बाहर और आसपास उत्साह का माहौल था, और युवा दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे थे।

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…