वायनाडः प्रियंका ने भाई राहुल की जीत का तोड़ा रिकॉर्ड, 4 लाख से अधिक वोट से दर्ज की जीत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

गांधी परिवार में अब 9वां सदस्य भी संसद पहुंच गया है। लोकसभा के उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने वायनाड से रिकॉर्ड जीत
हासिल की है। प्रियंका गांधी 4 लाख से अधिक वोट से जीती है, इस जीत से प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी का भी रिकॉर्ड
तोड़ दिया है। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने बरेली व वायनाड की सीट से चुनाव लड़ा था। राहुल दोनों
ही सीट पर जीते जिससे उन्होंने वायनाड की सीट छोड़ दी थी। राहुल गांधी ने वायनाड सीट 3 लाख से अधिक वोटों से जीती थी लेकिन उनकी बहन प्रियंका गांधी ने उनका ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

प्रियंका की राजनीति दक्षिण से शुरू
बता दें कि गांधी परिवार को दक्षिण भारत से हमेशा प्यार मिला है। प्रियंका ने भी अपनी शुरूआत दक्षिण भारत से की और रिकॉर्ड
स्तर पर जीत हासिल की। इस तरह प्रियंका अपने परिवार की चैथी सदस्य बनी है जिन्होंने दक्षिण से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मुकाबला भाकपा के सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से था।

पहली बार पार्लियामेंट में साथ होगा गांधी परिवार
यह पहला मौका है जब गांधी परिवार संसद में पहुंच गया है। प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद है। सोनिया गांधी ने 2004 से रायबरेली से पांच बार चुनाव जीती है। वहीं राहुल गांधी भी रायबरेली से सांसद है, उन्होंने वायनाड की सीट छोड़ रायबरेली से प्रतिनिधित्व किया है। इस तरह गांधी परिवार के तीनों सदस्य संसद में पहुंच गए है।

प्रियंका ने जताया वायनाड की जनता से आभार
पहली ही बार में रिकॉर्ड जीत पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने वायनाड की जनता से आभार माना है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि मेरे प्यारे भाईयों-बहनों आप ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपकी विशेष आभारी हंू। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथए आप वास्तव में महसूस करें कि यह जीत आपकी जीत है और जिस व्यक्ति को आपने अपना प्रतिनिधि चुना हैए वह आपकी उम्मीदों और सपनों को समझता है और आपके लिए लड़ता है मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं!

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope 25 May 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit