,

बेमेतरा: मोटरसाइकिल और मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलर्स संचालक भी हिरासत में

बेमेतरा: मोटरसाइकिल और मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलर्स संचालक भी हिरासत में

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

बेमेतरा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले की पुलिस और साइबर सेल लगातार चोरी के मामलों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। इसी क्रम में सशक्त ऐप की मदद से मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

थाना साजा, चौकी देवकर और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ने के बाद पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी रामखिलावन ने बचेड़ी मंदिर में चोरी करने की बात भी कबूल कर ली।

आरोपी द्वारा मंदिर से चोरी किए गए सामान को खरीदने वाले देहुती ज्वेलर्स साजा के संचालक संतु सोनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों पर भी पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है।

बेमेतरा पुलिस ने जिले के सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि:
बिना बिल के कोई भी वस्तु न खरीदें
यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति कोई सामान बेचने आता है तो तुरंत संबंधित थाने को सूचना दें

इस संयुक्त कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना साजा प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश उपाध्याय और उनकी पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 10 अक्टूबर…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 48 घंटे में छत्तीसगढ़…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 10 अक्टूबर…

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…