विजयपुर से रावत का राज खत्म, मोहन यादव अब किसे बनाएंगे वनमंत्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मध्यप्रदेश विधानसभा उप चुनाव में विजयपुर की स्थिति साफ हो गई है। जहां कमल की जोरदार हार हुई, ऐसे में भोपाल में हलचलका दौर शुरू हो गया है। दरअसल इस सीट से वनमंत्री रामनिवास रावत मैदान में थे। लेकिन कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने लगभग 7 हजार वोटों से पटखनी दे दी है। रामनिवास रावत के हारने से मोहन यादव के मंत्री मंडल में माहौल गर्माया हुआ है। अब हर तरफ चर्चा हो रही है कि अगला वनमंत्री कौन होगा क्योंकि सीट हारने से अब रावत को पद से इस्तीफा देना होगा।

मुकेश मल्होत्रा ने दिया था चैलेज
खास बात यह है कि इस सीट से दोनों ही उम्मीदवार दल बदल कर आए थे। वहीं मुकेश भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे, तो
रावत कांग्रेस से भाजपा में आए थे। कांग्रेस की जीत का मुख्य कारण दलित वोटर्स को माना जा रहा है क्योंकि विजयपुर विधानसभा में दलित वोटर्स की संख्या अधिक है, वही कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा भी दलित समाज से आते है। प्रचार के दौरान मुकेश मल्होत्रा ने खुला चैलेज दिया था कि वह सीट जीतेगे और यही हुआ।

क्या रामनिवास की राजनीति का हो गया अंत
बता दें कि रामनिवास रावत 5 बार विजयपुर से विधायक चुने गए थे, दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुके है। रामनिवास रावतकी गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी, विजयपुर में उनकी छवि भी साफ सुधरी है, विजयपुर के वोटर्स कांग्रेस को सपोर्ट करते यही कारण है कि 5 बार से कांग्रेस की सीट पर रामनिवास रावत ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 20 अप्रैल 2024 को रावत ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए, भाजपा ने इनाम के तौर पर रावत को वनमंत्री का प्रभार दिया था। भाजपा में जाने से रावत को विरोध का भी सामना करना पड़ा था। इस चुनाव से रावत की स्थिति करो या मरो जैसी थी, अब रावत सीट गंवा चुके है, ऐसे में चर्चा का दौर जारी है और यही कहा जा रहा है कि रावत की राजनीति का अंत हो गया है।

अब किसे मिलेगी वनमंत्री की कमान
रावत के चुनाव हारने से अब उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा, जिसके बाद मोहन यादव किसी अन्य विधायक को यह जिम्मेदारी दे सकते है। यह जिम्मेदारी किस को मिलेगी, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन जब तक यह जिम्मेदारी किसी अन्य को नहीं दी जाती तब तक वनमंत्री का प्रभाव मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगा।

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र