केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड में बहेगी विकास की गंगा:CM डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The Ken-Betwa Link Project will usher in a wave of development in Bundelkhand: CM Dr. Yadav

मुख्यमंत्री ने की घोषणा, लांच नदी परियोजना की स्वीकृति, शाहगढ़ में बनेगा सिविल अस्पताल, बण्डा में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा। इससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। किसान अपने खेतों को समृद्ध बनायें और किसी हालत में अपनी कृषि भूमि न बेचें। केन-बेतवा लिंक परियोजना से आने वाला समय कृषि के लिये बहुत लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश में खेती के साथ साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पशुपालन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गौशाला खोलने के लिए अनुदान राज्य सरकार दे रही है। मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नंबर वन बनाने का कार्य किया जाएगा। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढाने के लिए 25 गायों के साथ गौशाला खोलने पर 40 लाख रुपए में से 10 लाख तक का अनुदान देने का कार्य मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव  रविवार को सागर जिले की तहसील बण्डा में सांदीपनि विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 50.65 करोड़ रुपए के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही सागर जिले की बहुप्रतीक्षित लांच नदी परियोजना की स्वीकृति की घोषणा की। शाहगढ़ में सिविल अस्पताल बनाने, बण्डा में सर्वसुविधा युक्त स्टेडियम, सिविल अस्पताल, बण्डा में पोस्टमार्टम हाउस, बण्डा क्षेत्र में राखसी, चकेरी, विनेयका में भवन विहीन स्कूलों के लिए भवन बनाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन प्रांत बनाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। दानवीर डॉ. हरीसिंह गौर द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया। विद्यार्थियों के हित में वीरांगना अवंति बाई लोधी विश्वविद्यालय प्रारंभ कर नई सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शीघ्र ही कृषि के क्षेत्र में बुंदेलखंड पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ देगा। सागर जिले सहित सागर संभाग के सभी जिलों में विकास की गंगा बहेगी।   

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि तहसील मुख्यालय बण्डा में आज लगभग 31 करोड़ रुपए की लागत से नव निर्मित सर्वसुविधा युक्त सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया है। इस विद्यालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा है कि बण्डा क्षेत्र में सर्वसुविधा युक्त स्कूल भवन के निर्माण से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को सीधा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बण्डा में बने सांदीपनि विद्यालय का भवन बहुत ही अद्भुत और सर्व-सुविधा युक्त है। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा ही किसी देश की मजबूती का आधार है। बेहतर शिक्षा के बूते ही भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र बनकर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मध्यप्रदेश सरकार बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें उच्च-गुणवत्ता युक्त शिक्षा और सभी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केंद्र बनकर उभरे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 01 दिसंबर से प्रदेशव्यापी गीता जयंती उत्सव मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जा रहे हैं। सभी जिलों के प्रत्येक जनपद पंचायत में वृंदावन ग्राम एवं गीता भवन बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में भावान्तर योजना लागू की गई है। भावांतर जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय साधन आड़े नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन सहित अनेक ऐसे स्थानों को तीर्थ स्थल बनाने का निर्णय लिया गया है, जहां कृष्ण कन्हैया के चरण पड़े। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती साहस और शौर्य की भूमि है। स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए यहां संघर्ष का इतिहास है। यहां आज आनंददायक वातावरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में होटल ओबेराय के माध्यम से छतरपुर और पन्ना के मध्य पर्यटन विकास का महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त सरंक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि बुन्देलखंड क्षेत्र खनिज संपदा का भण्डार है, बुन्देलखंड में निवेश का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बण्डा अग्रणी क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। सांसद दमोह संसदीय क्षेत्र श्री राहुल सिंह लोधी एवं विधायक बण्डा श्री वीरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम क्वायला के शहीद श्री राजेश यादव के पिता को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने बण्डा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिधौरा की मूल निवासी क्रिकेटर क्रांतिगौड़ के पिता को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन सिंह लोधी, विधायक रहली एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, विधायक नरयावली श्री प्रदीप लारिया,   जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों का सम्मान और हितलाभ वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बण्डा में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुंदेली वाद्ययंत्र और बुंदेली प्रस्तुतियां प्रस्तुत करने वाले कलाकारों की सराहना की। उन्होंने कलाकारों को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले के बंडा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया जहां उन्होंने जैविक खेती की सराहना की। साथ ही उन्होंने किसान भाइयों से हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर की उपयोग करने की अपील भी की, जिससे नरवाई का प्रबंध सही प्रकार से हो सकेगा और वायु प्रदूषण भी नहीं होगा। उन्होंने बण्डा वृहद सिंचाई परियोजना, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, आत्म निर्भर भारत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, एक जिला-एक उत्पाद, समग्र शिक्षा संचालित योजनाओं द्वारा लगाई गई प्रर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा मिलेट से बनाई गई खाद्य सामग्री का स्वाद चखा।

मुख्यमंत्री बने शिक्षक, छात्रों से किया संवाद और दिए ये टिप्स

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बण्डा में नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त संदीपनी विद्यालय का विधिवत शुभारंभ कर विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई लिखाई की जानकारी ली और उनकी भविष्य की योजना को जाना। मुख्यमंत्री के साथ सहज संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी भविष्य की प्लानिंग साझा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को देश की आजादी के नायकों के बारे में बताया और कहा कि देश के सुनहरे भविष्य के लिए अच्छे किसान, अच्छे सैनिक, अच्छे नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक चाहिए। उन्होंने बच्चों से स्नेही अपील करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी अपनी बहुमुखी प्रतिभा से राष्ट्र और प्रदेश का नाम रोशन करें और देश एवं प्रदेश को समृध्द बनाये। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी मन लगाकर मेहनत करने की समझाईश दी। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन, नियमित व्यायाम और डिजिटल दुनिया के सही उपयोग के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समय का पूर्ण सदुपयोग करें, खूब पढ़ें भी और खेलें भी, विद्यार्थी मित्रता का सम्मान भी करें और श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मैत्री से सीखें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिद्ध क्षेत्र बालाजी मंदिर प्रांगण सागर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में बण्डा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी भक्तों को संबोधित मंगलकामनाएं दीं। 

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

IPL 2026 : प्लेऑफ की तरफ गुजरात की तेज रफ्तार, RCB को बड़ा झटका

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी

Chamba: कोटी पुल के पास खाई में गिरी कार, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

Chamba: हिमाचल के चंबा जिले में सलूणी-चंबा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Determination and Hard Work: बाबा आशीष केरकेट्टा की मेहनत और संघर्ष की प्रेरक कहानी

Determination and Hard Work:सरगुजा जिले का एक युवा छात्र, बाबा आशीष केरकेट्टा,

Educational Excellence: सरगुजा जिले का शैक्षिक उत्कृष्टता में अभूतपूर्व प्रदर्शन

Educational Excellence: सरगुजा जिले ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से अगस्त तक होगी यात्रा, जानें कब करें आवेदन

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. विधानसभा में महिला आरक्षण

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. जबलपुर में क्रूज हादसा,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों