भारत की पहली Ai एक्ट्रेस नैना की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल, ‘ट्रुथ एंड लाइज’ से किया दमदार डेब्यू, इंसानों के साथ कर रही अभिनय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
who-is-india-first-ai-actress-naina-avatar-truth-and-lies-debut

सोशल मीडिया पर छाई नैता अवतार

by: vijay nandan

मुम्बई: भारत के मनोरंजन जगत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लगातार अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है। इसी बीच देश की पहली एआई अभिनेत्री नैना अवतार ने डिजिटल दुनिया में खास पहचान बनाई है। अपनी डेब्यू माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘ट्रुथ एंड लाइज’ के साथ नैना दर्शकों के बीच खूब चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि नैना को लेकर उतना ही उत्साह देखने को मिल रहा है, जितना किसी रियल लाइफ एक्ट्रेस को लेकर होता है।

इन्फ्लुएंसर से बनी एआई एक्ट्रेस

नैना को अवतार मेटा लैब्स ने विकसित किया है। वह एक उन्नत डिजिटल कैरेक्टर है, जिसे भारतीय भावनात्मक अभिव्यक्ति, पारिवारिक संस्कृति और मानवीय कहानी कहने की शैली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
शुरुआत में नैना को एक एआई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में सामने लाया गया था, लेकिन अब वह अपनी पहली सीरीज के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। ‘ट्रुथ एंड लाइज’ में नैना मानव कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आती हैं।

कहां देख सकते हैं नैना की यह सीरीज?

नैना की डेब्यू सीरीज आठ एपिसोड की है, जिसे उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया गया है। भारत में एआई-आधारित कंटेंट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इससे पहले जियो-हॉटस्टार की ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ देश की पहली एआई-बेस्ड सीरीज के रूप में सुर्खियों में रही थी। अब कई एआई फीचर फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में बताए जा रहे हैं। नैना की एआई डिजाइनिंग उन्हें इस नए दौर का एक अनोखा डिजिटल कलाकार बनाती है।

सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग

नैना की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी कमाल की है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 3.5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। दर्शक उनकी अभिव्यक्ति, संवाद शैली और स्क्रीन प्रेज़ेंस की खूब सराहना कर रहे हैं। ‘ट्रुथ एंड लाइज’ के एपिसोड्स पर मिलने वाली प्रतिक्रियाएँ बताती हैं कि दर्शक इस नए डिजिटल प्रयोग को पसंद कर रहे हैं।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड