,

कोरबा: हाथी प्रभावित इलाकों में चरमराई बिजली व्यवस्था, दर्जनों गांव अंधेरे में, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba: Power supply collapses in elephant-affected areas, leaving dozens of villages in darkness, disrupting children's education.

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

कोरबा जिले के करतला विकासखंड के हाथी प्रभावित ग्रामीण इलाकों में पिछले एक महीने से लगातार रात में बिजली कटौती की जा रही है। हालात इतने खराब हैं कि दर्जनों गांव रोजाना घंटों अंधेरे में डूबे रहते हैं। इससे ग्रामीण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है।

  • दर्जनों गांवों में हर रात गुल हो जाती है बिजली
  • भैंसमा सबस्टेशन से जुड़े कई गांव
  • नोनबिर्रा, सेन्द्रीपाली, नावाडीह, केराकछार, बांधापाली, पीडिया
  • सहित दर्जनों ग्रामीण बस्तियों में हर रात बिजली सप्लाई रोक दी जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बिल समय पर जमा करने के बावजूद उन्हें अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

बिजली कटौती से कारोबार ठप, नुकसान बढ़ा

अचानक और लगातार हो रही कटौती से दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में बिजली न होने से

  • दुकानों की बिक्री कम
  • ठंडी वस्तुओं का नुकसान
  • कारोबार पर सीधा असर हो रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों को दीया, चिमनी और आग के सहारे पढ़ाई

अंधेरे में डूबे गांवों में स्कूल-कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
कई घरों में बच्चे आज भी दीया, चिमनी और लकड़ी की आग जलाकर पढ़ने को मजबूर हैं, जिससे आंखों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। माता-पिता का कहना है कि यह स्थिति बच्चों के भविष्य को सीधे तौर पर अंधकार में धकेल रही है।

ग्रामीणों का आरोप, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन आरोप है कि
मनमानी और लापरवाही के कारण अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में समस्याएँ और गंभीर हो सकती हैं।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और