,

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, मक्का-मदीना मार्ग पर 42 भारतीय यात्रियों की मौत

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, मक्का-मदीना मार्ग पर 42 भारतीय यात्रियों की मौत

सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही एक बस और डीजल टैंकर की भीषण टक्कर में 42 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई। ज्यादातर मृतक हैदराबाद के श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। हादसा मुफरिहत इलाके में हुआ, जिसमें बस आग के गोले में बदल गई।

मुख्यमंत्री और विदेश मंत्री ने जताया दुख:
सीएम रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों की सहायता का निर्देश दिया। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रियाद और जेद्दा स्थित भारतीय मिशन प्रभावितों को हरसंभव मदद दे रहे हैं।

हादसे की वजह और राहत कार्य:
बस में सवार यात्री उमरा यात्रा पूरी कर मदीना की ओर जा रहे थे। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे, तभी डीजल टैंकर ने टक्कर मारी। मौके पर सऊदी रेस्क्यू टीमों ने राहत अभियान शुरू कर दिया। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की:
जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…