,

झारखंड स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष : श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह बनीं समारोह की मुख्य अतिथि

25 glorious years of Jharkhand's establishment: Mrs. Deepika Pandey Singh became the chief guest of the ceremony.

आज गोड्डा में झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष तथा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा महगामा विधायक, श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में उन्होंने कहा:

“झारखंड के 25 वर्ष यह सिर्फ़ समय की गणना नहीं, बल्कि संघर्ष, बलिदान, सांस्कृतिक वैभव और विकास से भरी एक यात्रा का प्रमाण है। बदढ़ता झारखंड, सशक्त झारखंड- यही हमारा संकल्प और लक्ष्य है।”

श्रीमती सिंह ने राज्य निर्माण में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता, इसके लोगों की वीरता और प्रकृति से जुड़ी संस्कृति सदियों से इस धरती की पहचान रही है।

उन्होंने कहा कि:

“25 वर्षों में झारखंड ने विकास, पहचान और आत्मनिर्भरता की जिस उड़ान को हासिल किया है, उसमें ग्रामीण महिलाएँ, युवा और स्वयं सहायता समूह राज्य की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। यह बदलते झारखंड की नई तस्वीर है।”

कार्यक्रम में बच्चों की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रीमती सिंह ने कहा कि यह प्रस्तुतियाँ न सिर्फ़ राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखती हैं, बल्कि नई पीढ़ी में गर्व और आत्मविश्वास भी भरती हैं।

समारोह में विभिन्न लोकहितकारी परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के विकास, सामाजिक न्याय और अवसरों के समान वितरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ और आमजन उपस्थित रहे।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…