,

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती: अलीराजपुर में हुआ राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह, CM मोहन यादव ने दी विकास की सौगात

150th Birth Anniversary of Lord Birsa Munda: State-level Tribal Pride Day celebrations held in Alirajpur, CM Mohan Yadav gave the gift of development

by: vijay nandan

आलीराजपुर: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज आलीराजपुर जिले में राज्य स्तरीय ‘जनजातीय गौरव दिवस समारोह’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रदेश की जनजातीय विकास यात्रा को नए आयाम देते हुए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ एवं विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ₹49.73 करोड़ की लागत से बनने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन और ₹194.78 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुके विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

“जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विकास की सौगात”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की विरासत हर नीति और हर कदम का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनजातीय समुदाय के कल्याण, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने जनजातीय अंचलों में अभूतपूर्व विकास करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, वन अधिकार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

PM मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जनजातीय समुदाय को नई पहचान, गौरव और सम्मान मिला है। मध्यप्रदेश सरकार भी उन्हीं की प्रेरणा से ट्राइबल क्षेत्रों में विकास का व्यापक काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार जल, जंगल और जमीन से जुड़े जनजातीय समुदाय के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। PESA कानून के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को सशक्त बनाया गया है, जो बिरसा मुंडा के संघर्ष के मूल भावों को आगे बढ़ाता है।

समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…