पेंड्रा: तेज रफ्तार का कहर, कार भीड़ में घुसी एक की मौत, कई घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
पेंड्रा: तेज रफ्तार का कहर, कार भीड़ में घुसी एक की मौत, कई घायल

Reporter: प्रयास कैवर्त, Edit By: Mohit Jain

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पेंड्रा–सिवनी मझगवां मुख्य मार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों की भीड़ में घुस गई। ये लोग बस का इंतजार कर रहे थे।

एक की मौके पर मौत, महिला और बच्ची घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल रेफ़र किया गया।

चालक पर नशे में होने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि कार चालक नशे में था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इसके कारण मुख्य मार्ग पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने संभाली स्थिति
सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रणछोड़ सिंह सेंगर ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग कितनी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है।

Tree Cutting Accident: बरगद का पेड़ काटते समय डंगाल के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत

Tree Cutting Accident: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: श्रम प्रहरियों के जरिए अवैध फैक्ट्रियों पर निगरानी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना