,

पांच एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा हाई अलर्ट

BY: Yoganand Shrivastva

आज दोपहर करीब 3:30 बजे इंडिगो एयरलाइंस को एक ईमेल मिला, जिसमें भारत के पांच प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद—को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह सूचना मिलते ही संबंधित एयरपोर्टों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और जांच शुरू कर दी गई। अभी तक धमकी भेजने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।

इसी बीच, मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को भी बीच में बम धमकी मिली। विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की और तुरंत आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि बम निरोधक टीम ने विमान की पूरी जांच की। अभी तक किसी संदिग्ध सामान का पता नहीं चला है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा मानकों के अनुसार सभी आवश्यक कदम तुरंत उठाए गए। धमकी के बावजूद उड़ान सुरक्षित रूप से लैंड कर गई और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। विमान को सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही परिचालन के लिए छोड़ा गया।

दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके के बाद पूरे देश के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ और एयरपोर्ट पुलिस के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों को भी सतर्क रखा गया है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…