,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी अंबिकापुर,जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी अंबिकापुर,जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान वे अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

11 नवंबर को मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक

राष्ट्रपति के दौरे से पहले 11 नवंबर की शाम 4 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव विकास शील करेंगे। इसमें सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, साथ ही संबंधित जिलों के कलेक्टर और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।

सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रपति के प्रवास को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाया जाए।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, आवागमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।
सभी विभागों को समयसीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरगुजा संभाग के अन्य कार्यक्रमों में भी रहेंगी शामिल

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू अपने प्रवास के दौरान सरगुजा संभाग के अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकती हैं। प्रशासनिक अमले को इस संबंध में पूरी सजगता बरतने और प्रत्येक व्यवस्था को समय पर पूर्ण करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि राष्ट्रपति के आगमन पर कोई चूक न हो।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल