,

मुकेश अंबानी ने तिरुमाला में आधुनिक रसोईघर के निर्माण की घोषणा की, प्रतिदिन 2 लाख से अधिक भक्तों को मिलेगा प्रसाद

BY: yoganand Shrivastava

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में आधुनिक और उच्च तकनीक से सुसज्जित रसोईघर बनाने की घोषणा की। यह परियोजना तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के सहयोग और आंध्र प्रदेश सरकार के समर्थन से बनाई जाएगी।इस नई रसोई में अत्याधुनिक स्वचालित तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे प्रतिदिन दो लाख से अधिक भक्तों के लिए पवित्र भोजन तैयार और वितरण किया जा सकेगा।

पूजा-अर्चना और विशेष सम्मान

मुकेश अंबानी ने रविवार को तिरुमला स्थित मंदिर में सुबह की सुप्रभात सेवा में भाग लिया और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। टीटीडी के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विशेष व्यवस्था के तहत उन्हें दर्शन कराने की सुविधा दी।दर्शन के बाद, मंदिर के पुजारियों ने उन्हें रेशमी वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और रंगनायकुला मंडपम में वैदिक आशीर्वाद दिया। उन्हें भगवान वेंकटेश्वर की कृपा और दिव्य प्रसाद भी भेंट में दिया गया।

आस्था और सेवा का प्रतीक

तिरुमाला मंदिर न केवल भक्ति का केंद्र है, बल्कि करुणा और निस्वार्थ सेवा का भी प्रतीक है। इस परियोजना के माध्यम से अंबानी का उद्देश्य टीटीडी मंदिरों में अन्न सेवा परंपरा को और अधिक प्रभावी बनाना है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी भक्तों को पौष्टिक और सुसज्जित प्रसाद मिले।

धर्मार्थ प्रयासों में योगदान

मुकेश अंबानी ने टीटीडी और आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने केरल के गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में भी 5 करोड़ रुपये का दान दिया, जो उनके धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…