,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से वर्ल्ड चैंपियन महिला टीम इंडिया की मुलाकात

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: महिला क्रिकेट टीम इंडिया ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने के बाद गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। राष्ट्रपति ने टीम को ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी और कहा कि उनकी जीत युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति को खिलाड़ियों की सिग्नेचर वाली जर्सी भेंट की और विश्व कप ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा पूरी टीम राष्ट्रपति के साथ फोटो सेशन में भी शामिल हुई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और उनके क्रिकेट करियर में झेली गई चुनौतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कभी-कभी टीम की नींद भी उड़ जाती थी, लेकिन उन्होंने सभी मुश्किलों का सामना करते हुए यह सफलता हासिल की।

उन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत ने लोगों में विश्वास जगाया कि टीम उतार-चढ़ाव के बावजूद जीत दर्ज करेगी। राष्ट्रपति ने टीम की मेहनत, खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और परिवारों व क्रिकेट प्रेमियों के सहयोग को इस सफलता का कारण बताया। इसके अलावा, भारतीय टीम ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी, जिन्होंने खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के