,

आगरा पुलिस ने 10 महीने में बरामद किए 1200 मोबाइल, लोगों को लौटाए

आगरा पुलिस ने 10 महीने में बरामद किए 1200 मोबाइल, लोगों को लौटाए

आगरा पुलिस ने पिछले 10 महीनों में 1200 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। हाल ही में पिछले दो महीनों में मिली शिकायतों के आधार पर 210 मोबाइल फोन पुलिस ने रिकवर किए। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने इन मोबाइलों को उनके मालिकों को लौटाया, जिन्हें पाकर सभी ने खुशी जाहिर की।

डीसीपी ने बताया कि सर्विलांस सेल, नगर जोन और CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थनापत्रों के आधार पर ये मोबाइल बरामद किए गए। इन दो महीनों में पुलिस ने कई ऐसे गैंग भी पकड़े, जो मोबाइल चोरी और लूट में शामिल थे।

यह खबर भी पढ़ें: बांदा साइबर पुलिस की सतर्कता से बची ₹36 लाख की ठगी, “डिजिटल अरेस्ट” का प्रयास नाकाम

CEIR यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा लॉंच किया गया था। इस पोर्टल पर अपने मोबाइल चोरी या खो जाने की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मोबाइल मिलने के बाद इसे अनब्लॉक कर मालिक को वापस किया जाता है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…