Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain
अंबिकापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देशन में कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नगदी रकम लूट के मामले में आरोपी शोएब अख्तर, निवासी रसूलपुर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी से बरामद बुलेट और दो मोबाइल
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने लूटी गई 60 हजार रुपए की रकम बिलासपुर में खर्च करने की बात स्वीकार की है।
अपराधियों पर लगातार शिकंजा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बताया कि अपराधियों पर लगातार कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सघन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





