छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बलरामपुर में तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियां पूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बलरामपुर में तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियां पूरी

Reporter: Sunil Kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में 2 नवंबर से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के हाथों होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी रंग में रंगेगा मंच

राज्य उत्सव में करमा महोत्सव, सूफी बैंड रायपुर, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील मानिकपुरी के गीत, नमो नमो म्यूजिक मसूप बैंड और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा ताकि युवाओं में जोश और उत्साह बना रहे।

शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

आयोजन स्थल पर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, सौर सुजला योजना, और बैंक सखी योजना के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर लोगों के कार्य मौके पर ही निपटाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय कर दी है।

पूरे जिले में उत्साह का माहौल

स्थापना दिवस को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। हाई स्कूल ग्राउंड में मंच, लाइटिंग और सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक रंग बिखेरेगा, बल्कि लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा।

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण