यूपी: नेपाल बॉर्डर से उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, बिना वीजा भारत में घुसने की कोशिश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

महाराजगंज | उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में स्थित भारत-नेपाल सीमा से एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला उज्बेकिस्तान की नागरिक है और वह बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी सोनौली बॉर्डर पर नियमित जांच के दौरान हुई।

जांच में सामने आया मामला

आप्रवासन विभाग के अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे के अनुसार, शुक्रवार शाम 36 वर्षीय उम्मीदा जोइरोवा नेपाल से भारत की ओर आ रही थी। जांच के दौरान उसके पास उज्बेकिस्तान का पासपोर्ट तो मिला, लेकिन भारतीय वीजा नहीं था। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

पहले भी किया गया था देश से निर्वासित

अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदा को इससे पहले 22 फरवरी 2025 को मुंबई एयरपोर्ट से एग्जिट परमिट के तहत भारत से निर्वासित किया गया था। साथ ही, उसके खिलाफ दोबारा भारत में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी किया गया था। इसके बावजूद उसने स्वीकार किया कि वह 22 अप्रैल को नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुसी।

पुलिस जांच जारी

थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस उद्देश्य से भारत में आई थी और उसके संपर्क किन लोगों से हैं।

हाल में मुंबई में भी पकड़े गए विदेशी

इसी बीच, हाल ही में मुंबई पुलिस ने छह अफगान नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच में पाया गया कि उनके पास कोई वैध कागजात नहीं थे। सभी की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

Fertilizer Supply : प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Fertilizer Supply : कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, खरीफ सीजन

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में