फिरोजाबाद: पत्नी ने रिश्तेदार संग मिलकर पति पर किया जानलेवा हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad: Wife along with relative attacked husband with lethal weapons

जिले के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव अगौदा में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार को उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब पत्नी ने अपनी ही एक रिश्तेदार महिला के साथ मिलकर अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पति कृष्णा के गले में गंभीर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच घरेलू कलह के चलते अक्सर झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार को किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी, जिसके बाद गुस्से में आकर पत्नी ने अपनी रिश्तेदार महिला के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कृष्णा को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने हमलावर पत्नी और उसकी रिश्तेदार महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। लोग दंपत्ति के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को इस हिंसक वारदात की वजह बता रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपी महिलाओं ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था और उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी