,

सरदार पटेल चाहते थे पूरा कश्मीर भारत में शामिल हो, जो अंग्रेज नहीं कर पाए वो उन्होंने कर दिखाया, कांग्रेस ने देश को बांटा: पीएम मोदी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sardar Patel wanted entire Kashmir to join India, he did what the British could not, Congress divided the country: PM Modi

by: vijay nandan

बड़ोदरा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की और परेड की सलामी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि सरदार पटेल ने जिस तरह 550 से अधिक रियासतों को भारत में मिलाया, उसी तरह वे चाहते थे कि पूरा कश्मीर भी भारत का हिस्सा बने, लेकिन राजनीतिक निर्णयों के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसके चलते देश को दशकों तक विभाजन और अस्थिरता का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस की सोच पर प्रहार

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता के साथ-साथ गुलामी की मानसिकता अंग्रेजों से विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल को विभाजित किया था, तब ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वह कांग्रेस ने कर दिया। उन्होंने वंदे मातरम् के धार्मिक हिस्से को हटाकर समाज को बांटने का काम किया और अंग्रेजी नीति को आगे बढ़ाया।

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में महिला नेतृत्व

कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली। परेड की सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अफसरों ने किया। BSF, CISF, ITBP, CRPF सहित 16 सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने भाग लिया। परेड में BSF के 16 पदक विजेता, CRPF के 5 शौर्य चक्र विजेता, और NSG, NDRF व अन्य राज्यों की झांकियां भी शामिल हुईं। कुल 10 झांकियों ने भारत की विविधता में एकता का प्रदर्शन किया।

गुजरात के केवडिया में गणतंत्र दिवस जैसी शानदार परेड देखने को मिली, इसमें वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने शानदार फ्लाई पास्ट किया। NSG का हेल मार्च, CRPF और गुजरात पुलिस की महिला विंग की राइफल ड्रिल, BSF का डॉग शो, और असम पुलिस का मोटरसाइकिल स्टंट शो आकर्षण का केंद्र रहे। एकता की शपथ और भारत पर्व की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी भारत की एकता और अखंडता के सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं। एकता नगर में 1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व 2025 आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देश की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक कला और विरासत को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम होंगे। हर शाम दो राज्य अपनी सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विशेष आयोजन प्रस्तुत करेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर