Delhi Assembly election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पांच बार के विधायक आप में शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Delhi Assembly election 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के पांच बार के विधायक चौधरी मतीन अहमद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उन्होंने आप की सदस्यता ली। मतीन अहमद साल 1993 से लेकर 2015 तक सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके है।


अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता
चौधरी मतीन अहमद ने अपने समर्थकों के साथ आप की सदस्यता ली। इस दौरान आप के कई पुराने कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कुछ कार्यकर्ताओं ने जहां मतीन के आगमन को लेकर खुशी जताई तो कुछ कार्यकर्ता नाराज़ भी नज़र आए। हालांकि किसी भी कार्यकर्ता ने माइक पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। मतीन अहमद के आप ज्वाइन करने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, चौधरी मतीन जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करते आए है। चौधरी का आप में स्वागत है।


जनाधार बचाने की जंग के बीच कांग्रेस का नुकसान
जनाधार को बचाने की कोशिश के लिए कांग्रेस दिल्ली न्याय यात्रा निकाल रही है। ऐसे में कांग्रेस के पुराने नेता का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। चौधरी मतीन अहमद कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे। शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान भी वो लगातार सक्रीय रहे। गौरतलब है कि, कांग्रेस लगातार सत्ता में वापसी को कोशिश कर रही है, त्रिकोणीय मुकाबले में उसके सामने बीजेपी और आप दोनों मैदान में है। देखना होगा 2025 की शुरूआत में होने वाले चुनाव में कांग्रेस को मतीन के जाने का क्या नुकसान होता है?

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन