,

MP जनार्दन मिश्रा का वायरल बयान ‘एक – दूसरे की ओर पीठ करके सोते हैं पति पत्नी, ऑनलाइन करते हैं मोहब्बत, अब बच्चे…’

MP News

“पति – पत्नी बिस्तर पर लेटकर एक दूसरे से पीठ करके सोते हैं। मोबाइल से मोहब्बत करते हैं। बच्चे अब ऑनलाइन होंगे।” यह कहना है रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का। उनके इस बयान की चर्चा अब खूब हो रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा रीवा इंजिनियर कॉलेज के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां बदलते सामाजिक परिवेश पर बात करते हुए जनार्दन मिश्रा ने यह बयान दिया। उनके इस बयान को सुन कैम्पस में मौजूद छात्र – छात्रों ने जमकर ठहाके लगाए।

हमने किसी के बिस्तर पर झांकने का प्रयास नहीं किया

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोल कि हमने किसी के बिस्तर पर झांकने का प्रयास नहीं किया। आपके बनाये हुए हथियार हैं….लोग कहते हैं जब पति – पत्नी बिस्तर पर लेटते हैं तो एक का मुंह उत्तर की ओर होता है एक का मुंह दक्षिण की ओर होता है वे मोबाइल से मोहब्बत करते हैं। यह आपका बनाया हुआ हथियार है जिसने पति – पत्नी को अलग – अलग कर दिया है। आज कल ऑनलाइन शादियां हो रही हैं अब 50 – 60 साल बाद ऑनलाइन बच्चे होंगे। वो मांस का बना होगा या स्टील का बना बच्चा होगा…। इस पर विचार करने की आवश्यकता है।

राज्यपाल और डिप्टी सीएम भी थे मौजूद

बता दें कि, जिस समय सांसद ने यह बयान दिया उस समय मंच पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और अन्य लोग मौजूद थे। सांसद ने छात्रों से यह भी कहा कि, आपको शोध करना चाहिए कि, इस तरह की समस्याओं से कैसे निपटना चाहिए।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…