IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, क्या शेफाली वर्मा को मिलेगा मौका?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, क्या शेफाली वर्मा को मिलेगा मौका?

महिला वर्ल्ड कप 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। लीग स्टेज में जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का मौका है।

शेफाली वर्मा को मिल सकता है मौका

IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, क्या इन  प्लेयर्स को मिलेगी जगह? - India TV Hindi

टीम इंडिया की युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। उनकी जगह स्क्वाड में शेफाली वर्मा को शामिल किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि शेफाली स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग करती नजर आएंगी। मंधाना शानदार फॉर्म में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल को उतारा जा सकता है।

कप्तान हरमनप्रीत पर बड़ी जिम्मेदारी

कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकती हैं। हाल के मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन इस अहम मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। पांचवें नंबर पर जेमिमा रोड्रिगेज को जगह मिलने की संभावना है, जिन्होंने पिछले मैच में 76 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Harmanpreet likely to be banned for two matches following controversy  against Bangladesh | हरमनप्रीत कौर पर लग सकता है 2 मैचों का बैन: बांग्लादेश  के खिलाफ मुकाबले में स्टंप पर बैट ...

विकेटकीपर की जिम्मेदारी उमा छेत्री संभाल सकती हैं, जबकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दे सकती हैं।

गेंदबाजी विभाग में ये हो सकती हैं जिम्मेदार खिलाड़ी

गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका सिंह ठाकुर के कंधों पर रहेगी। उनका साथ देने के लिए अमनजोत कौर, राधा यादव और श्री चारानी को मौका दिया जा सकता है। इन खिलाड़ियों से टीम को शुरुआती विकेट निकालने और रन रोकने की उम्मीद होगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, राधा यादव और श्री चारानी।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक