‘मेरे समोसे किसने खाए’ सीएम सुक्खू के समोसा कांड पर बीजेपी ने निकाली रैली, पार्टी भी की गई…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Samosa Controversy

हिमाचल प्रदेश में अब समोसा विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। समोसा विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने मंडी के सर्किट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ समोसा पार्टी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बीजेपी द्वारा की जा रही इस समोसा पार्टी को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का मजाक उड़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए शिमला में ‘समोसा’ मार्च का आयोजन भी किया।

क्या बोले नेता प्रतिपक्षा जयराम ठाकुर
विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने मंडी के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समोसा पार्टी का आयोजन किया। इसका वीडियो बीजेपी ने सोशल मीडिया X पर शेयर करते हुए लिखा कि, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समोसों का आनंद भी उठाया।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कही ये बात
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने समोजा मार्च की जानकारी देते हुए कहा, “पूरे देश भर में हिमाचल का मजाक बन चुका है… राज्य पर अनेक प्रकार के चुटकुले लिखे जा रहे हैं। बार-बार हिमाचल का मजाक न बनाया जाए। कभी टॉयलेट टैक्स लगाने की बात होती है और अब समोसे पर नई यात्रा शुरू हो गई है… हिमाचल प्रदेश के लोग भोले-भाले जरूर हैं लेकिन बेवकूफ नहीं हैं… सरकार को अपने रथ को विकास की दिशा में मोड़ना चाहिए…”

ये है पूरा मामला

बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 अक्टूबर को CID ​​मुख्यालय पहुंचे थे। जहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए मंगवाए गए नाश्ते को गलती से उनके स्टाफ को परोस दिया गया, जिसके बाद पूरे मामले पर विवाज खड़ा हो गया। सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया, औऱ सीआईडी जांच करवाई गई, जांच में इसे “सरकार विरोधी” कृत्य बताया गया है। जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया।
हैरान करने वाली बात है कि, पूरा मामला 21 अक्टूबर को सीआईडी मुख्यालय के ही एक कार्यक्रम के दौरान हुई। जहां मुख्यमंत्री के लिए लाए गए समोसे और केक के तीन डिब्बे उनके सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को परोस दिए गए।

Modi Government : मोदी सरकार के 12 साल जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान

Modi Government : यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में गिनाई गईं केंद्र सरकार