,

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी: 4708 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी, वित्त से मिली हरी झंडी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Good news for the youth of Chhattisgarh: Order issued for recruitment of teachers on 4708 posts, green signal received from Finance

by: vijay nandan

रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 4708 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की घोषणा कर दी है। लंबे इंतजार के बाद, वित्त विभाग से हरी झंडी मिलते ही स्कूल शिक्षा विभाग के तहत इन पदों पर भर्ती का आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री साय ने स्वयं इसकी पुष्टि की है, जिससे राज्य में रोजगार की तलाश कर रहे हजारों युवाओं को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

तीन श्रेणियों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया तीन प्रमुख श्रेणियों में पूरी की जाएगी, जिसमें विभिन्न पदों को भरा जाएगा:
व्याख्याता (Lecturer)
शिक्षक (Teacher)
सहायक शिक्षक (Assistant Teacher)

भर्ती के लिए आवश्यक ड्राफ्ट (प्रारूप) तैयार कर लिया गया है, और जल्द ही चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Teacher Recruitment

व्यापम को सौंपी गई परीक्षा की जिम्मेदारी
परीक्षा आयोजक: इस शिक्षक भर्ती परीक्षा को आयोजित करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को सौंपी गई है। अधिसूचना, व्यापम जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम, ऑनलाइन आवेदन की तारीखों और विस्तृत अधिसूचना की घोषणा करेगा।

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया है कि इस बार पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और व्यवहारिक बनाया जाएगा। पिछली भर्ती प्रक्रिया के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए चयन मापदंडों में आवश्यक सुधार किए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद से बचा जा सके।

सरकार का लक्ष्य और पिछली भर्ती
यह शिक्षक भर्ती लगभग तीन साल के अंतराल के बाद हो रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में 14 हजार पदों की घोषणा की गई थी, जिनमें से लगभग 10 हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ महीने पहले सुशासन तिहार के दौरान ही नई शिक्षक भर्ती की घोषणा की थी। सरकार का व्यापक लक्ष्य आने वाले कुछ वर्षों में कुल 30 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करना है, और यह 4708 पदों की भर्ती उस दिशा में पहला चरण है। लंबे समय से इन भर्तियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह निर्णय एक बड़ी राहत लेकर आया है।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर