Jharkhand: CM सोरेन के पीएस सुनील कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, रांची, जमशेदपुर समेत 9 ठिकानों पर बोला धावा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand

झारखंड में चार दिन बाद पहले चरण के मतदान होने हैं। उससे ठीक पहले आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।आज टीम ने सीएम हेमंत सोरेन के पीएस सुनील कुमार श्रीवास्तव और उनके संबंध रखने वाले 16 से 17 लोगों के यहां रेड मारी है। आयकर विभाग की यह रेड रांची के अलावा जमशेदपुर में चल रही है। कुछ दिनों पहले भी रांची में दो जगहों पर कार्रवाई की थी।

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहां है कि रांची में सात जगह और जमशेदपुर में नौ जगह के करीब छापेमारी चल रही है। जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात समेत अन्य ठिकानें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को विधानसभा चुनाव में हवाला के सहारे पैसों की लेन-देन की सूचना मिली थी। जानकरी के अनुसार, रांची में सात और जमशेदपुर में 9 जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी चल रही है। इसमें जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात समेत अन्य ठिकानें भी शामिल हैं। फिलजाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अहम जांच से जुडी कार्रवाई

मुख्यमंत्री सोरेन के निजी सलाहकार सुनील के घर छापेमारी के दौरान सभी दस्तावेज खंगाले जा रहे है। यह छापेमारी अहम जांच से जुड़ी होने की आशंका हैं। बता दें कि, इससे पहले 14 अक्टूबर को जल जीवन मिशन में हुए घोटाले को लेकर ईडी की टीम ने हेमंत कैबिनेट के मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, निजी सचिव हरेंद्र सिंह सहित कई इंजीनियरों के ठिकानों पर रेड की थी।

कथित भूमि घोटाला मामले में मिली थी जमानत
गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने जून में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में जमानत दे दी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी 2024 को सीएम सोरेन से पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन राजभवन गए और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। सीएम हेमंत सोरेन के जेल में रहने के दौरान राज्य की कमान चंपई सोरेन ने संभाली थी। हालांकि चंपई सोरेन अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari

Mathura होली अलर्ट: बरसाना-नंदगांव मार्ग डायवर्ट, लठमार होली के लिए प्रशासन ने जारी की ‘सुपर-ट्रैफिक’ गाइड

Mathura मथुरा-बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठमार होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के