,

आगरा कैंट स्टेशन पर जन्मी नन्ही परी, मसीहा बनीं महिला पुलिसकर्मी

आगरा कैंट स्टेशन पर जन्मी नन्ही परी, मसीहा बनीं महिला पुलिसकर्मी

REPORTER: KAREEM KHAN, EDIT BY: MOHIT JAIN

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन मंगलवार को इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला स्थल बन गया। यहां प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला की मदद के लिए थाना जीआरपी आगरा कैंट की महिला हेड कांस्टेबल कुसुमलता और आरपीएफ की एसआई गुलशन देवदूत बनकर आगे आईं।

रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही कराया सुरक्षित प्रसव

दोनों महिला पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए रेलवे स्टेशन पर ही कंबल बिछाकर महिला का प्रसव कराया। कुछ ही देर में एक नन्ही बच्ची की किलकारी स्टेशन पर गूंज उठी।

सूचना मिलते ही रेलवे डॉक्टर धीरज गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चिकित्सकीय सहायता प्रदान की।

गोद में लेकर पहुंचाया अस्पताल

महिला कांस्टेबल मीना खातून ने नवजात को अपनी गोद में लिया और एंबुलेंस से मां-बेटी को सुरक्षित एस.एन. मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

मानवीय संवेदना से जीता सबका दिल

इस घटना ने यात्रियों का दिल जीत लिया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने महिला पुलिसकर्मियों की जमकर सराहना की। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा ने पूरी टीम की संवेदनशीलता और तत्परता की प्रशंसा करते हुए सम्मानित करने की घोषणा की।

मिशन शक्ति की सच्ची मिसाल

महिला पुलिस कर्मियों ने साबित किया कि वर्दी सिर्फ कानून की रखवाली नहीं करती, बल्कि जीवन की रक्षक भी बन सकती है। परिवार ने भावुक होकर कहा “स्टेशन पर तैनात महिला पुलिस हमारे लिए देवदूत बनकर आईं।”

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…