,

बिहार चुनाव: हर परिवार को नौकरी और जीविका दीदी होंगी स्थायी; महागठबंधन ने घोषणा पत्र में किए बड़े वादे

Bihar Elections: Every family will have a job and a permanent Jeevika Didi; Grand Alliance makes big promises in its manifesto

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) ने अपना ‘संकल्प पत्र’ नाम से घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पटना के होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में यह संकल्प पत्र जारी किया गया, जिसका शीर्षक ‘तेजस्वी का प्रण’ रखा गया है। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी मुखिया मुकेश सहनी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, सीपीआई के दीपांकर भट्टाचार्य और रामनरेश पांडे, मंगनी लाल मंडल, मदन मोहन झा और आईपी गुप्ता जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे। घोषणा पत्र के प्रमुख वादे (तेजस्वी का प्रण) महागठबंधन ने अपने संकल्प पत्र में रोजगार, शिक्षा, पेंशन और महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए हैं:

घोषणा पत्र: ‘तेजस्वी का प्रण’ में ये वादे

  • सवा करोड़ से अधिक रोजगार का सृजन किया जाएगा।
  • ग्रेजुएट युवाओं को प्रतिमाह ₹3,000 बेरोजगारी भत्ता।
  • पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को प्रतिमाह ₹2,000 बेरोजगारी भत्ता।
  • अभ्यर्थियों के लिए सभी परीक्षा फॉर्म शुल्क समाप्त।
  • सरकारी संस्थानों में इंटर्नशिप हेतु न्यूनतम स्टाइपेंड सुनिश्चित।
  • हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 5 डिसमिल जमीन देने का वादा।
  • महिलाएं और संविदाकर्मी, सभी जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर स्थायी किया जाएगा।
  • जीविका दीदियों का मासिक वेतन बढ़ाकर ₹30,000 करने का वादा।
  • सभी संविदाकर्मियों और आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा।
  • पेंशन और कल्याण; विधवा और वृद्धजनों को ₹1,500 मासिक पेंशन, जिसमें हर साल ₹200 की वृद्धि की जाएगी।
  • दिव्यांगजनों को ₹3,000 मासिक पेंशन।
  • अन्य वादे: हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने की मांग।

‘पढ़ाई, कमाई, दवाई और सिंचाई’ वाली सरकार तेजस्वी यादव ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि महागठबंधन की जीत के बाद बिहार में पढ़ाई, कमाई, दवाई और सिंचाई वाली सरकार होगी, जो राज्य को 20 साल पीछे जाने से रोकेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह पावन दिन है और बिहार के इतिहास में यह पहला घोषणा पत्र है, जो हर परिवार के सदस्य को नौकरी सुनिश्चित करने का वादा करता है। सीपीआई नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सभी संविदा कर्मचारियों की मांगें पूरी की जाएंगी और सरकार पहले दिन से ही घोषणा पत्र के हिसाब से काम करेगी। तेजस्वी का आरोप इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक बड़ा आरोप लगाया कि जहां महागठबंधन का वोट बैंक 60% से अधिक है, वहां स्लो वोटिंग की साजिश रची गई है, हालांकि उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन इस संबंध में सतर्क है।

बीजेपी ने महागठबंधन के घोषणा पत्र को लोकलुभावन वादों की बेरंग तस्वीर बताया, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने ये कहा..

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…